फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रेमी ने की थी हत्या, मिर्जापुर सीया के जंगल में फेंका था शव

Sat, 25 May 2024 04:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मई को मिर्जापुर सीया के जंगल में अज्ञात महिला के मिले शव की शिनाख्त के साथ ही घटना का खुलासा हो गया है।विवाहेत्तर संबंधों में ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी। बाद में शव को मिर्जापुर सीया के जंगल में लाकर फेंक गया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




पुलिस की विवेचना में मृतका की शिनाख्त राधारानी पत्नी मनोज कुमार शर्मा निवासी ग्राम कलींजरी थाना इगलास के रूप में हुई। थाना प्रभारी नारायण दत्त तिवारी के अनुसार महिला बेगमबाग में अकेले रहती थी। उसके मूलचंद्र यादव पुत्र गंगा सहाय यादव निवासी यादवनगर धनीपुर मंडी थाना गांधी पार्क के साथ विवाहेत्तर संबंध प्रकाश में आए। इस पर मूलचंद्र यादव को पकड़ा गया।




पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि महिला अकेले रहती थी और उसके संबंध थे। उसके घर आना-जाना था। वह अब ब्लैकमेल करने लगी थी। इस पर उसकी हत्या की। थाना पुलिस के अनुसार बेगमबाग में ही हत्या करने के बाद शव को मिर्जापुर सीया के जंगल में फेंका गया। इस घटना में दो अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें