होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा और जेवर वापस करा दिया जाए। इधर, इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। पुलिस उन्हें तलाश रही थी कि इसी बीच दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। तब से वह जिद पर थी कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। वहीं बेटे घर चलने के लिए कहते रहे। उसका बेटा रोता रहा, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा।