अचल ताल गिलहराज हनुमान मंदिर में रामचरितामानस का पाठ करते श्रद्धालु।
- फोटो : samvad
चैत्र रामनवमी पर शुक्रवार को शहर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे शहर में भक्ति का माहौल देखने को मिला।
सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। स्वर्ण जयंती नगर स्थित महाराणा एन्क्लेव में भी प्रभु श्रीरामचंद्र के जन्मदिन पर आयोजन हुए। शहर में जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। अचल सरोवर स्थित श्री गिलहराज मंदिर में भी प्रभु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आरती और पूजन में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए।