अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान पर विजेता एमके स्पार्टन की टीम।
- फोटो : samvad
हरदुआगंज में अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को चैलेंजर सीरीज का चौथा मैच खेला गया। इसमें एमके स्पार्टन ने 15 रनों एमके स्टार को शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके स्पार्टन की टीम 34.2 ओवर में 180 रनों पर ऑल आउट हो गई। निखिल यादव ने 76, अंशु ने 13 रन बनाए। एमके स्टार के भास्कर ने तीन, आदर्श, अंशु राजपूत और अनिकेत ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमके स्टार की टीम 34.1 ओवर में 165 रनों पर सिमट गई।
़अनिकेत ने 35, हर्ष वर्मा ने 31 और अंशु राजपूत ने 19 रन बनाए। एमके स्पार्टन के अब्दुल बारी ने पांच विकेट झटके। अंपायरिंग अमन चौधरी व सरफराज खान ने की। प्लेयर ऑफ द मैच बने अब्दुल बारी को सरफराज खान, मेघा सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मंसूर अहमद, प्रेम शंकर यादव, पंकज कुमार, भवेंद्र शर्मा, मनीष कांत आर्य, विवेक शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।