फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कनपटी पर तमंचा रख व्यापारी से 3.26 लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
लूट का ​शिकार व्यापारी शीलेन्द्र। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चंडौस। क्षेत्र के जहराना ओगीपुर के पास बृहस्पतिवार रात एक मिल्क पाउडर व्यापारी को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने 3.26 लाख रुपये लूट लिए। व्यापारी ने दो नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अकराबाद के गांव नगला झम्मन सिंह अधोन निवासी शीलेंद्र सिंह उर्फ बंटी की चंडौस के गांव ताजपुर में ससुराल है। वहा यहां के आसपास के गांवों में दूध की डेयरियों पर मिल्क पाउडर की सप्लाई करता है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे शीलेंद्र ताजपुरा से पाउडर के रुपयों की वसूली के बाद कार से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में जहराना ओगीपुर के पास दो बदमाशों ने बाइक को बीच सड़क पर गिरा दिया। बाइक गिरी देख शीलेंद्र ने कार रोक ली। तभी नकाबपोश पांच बदमाश और आ गए। उन्होंने शीलेंद्र की कनपटी पर तमंचा रख दिया। वसूली के 3.26 लाख रुपये व एक मोबाइल लूटकर भाग गए।
भीड़ में आकर खड़ा हो गया आरोपी, दबोचा
शीलेंद्र ने कार से चंडौस बिजली घर तक बदमाशों की बाइक का पीछा किया। इस दौरान उसने बदमाशों की एक बाइक का नंबर नोट कर लिया। उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दे दी। घटान की जानकारी पर पुलिस व कस्बा के लोग जहराना मोड़ पर पहुंच गए। इस दौरान गांव तातपुर निवासी बाइक सवार शिवम भी थाने पहुंचा। शीलेंद्र ने उसकी बाइक के नंबर को पहचान लिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के नाम उगल दिए। व्यापारी ने गांव ताजपुर निवासी दो नामजद सहित पांच अज्ञात खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी शिवम सहित एक अन्य को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


व्यापारी की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक नामजद सहित दो बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सुमन कनौजिया सीओ गभाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें