आरोप है कि एक माह बाद से ही पति समेत सास भागवती, ननद मीरा, देवर सुनील व चचिया ससुर लालाराम दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। तीन माह बाद वह गर्भवती हुई तो पति आग बबूला हो गया और कर्जे का हवाला देकर दहेज लाने की कहने लगा।
अलीगढ के हरदुआगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पिटाई कर घर से निकाल दिया। इस दौरान आठ माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर हरदुआगंज के दरोगा ने आरोपियों को बुला लिया, जिसके बाद उसे टरका कर भगा दिया। एसएसपी से की गई शिकायत के बाद पति समेत पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला जहांगीराबाद की मंजू पुत्री रामचरण ने बताया कि बीते साल तीन जुलाई को उसकी शादी राहुल कुमार पुत्र स्व. बाबू लाल निवासी गांव बहरावद थाना अतरौली के साथ हुई थी। आरोप है कि एक माह बाद से ही पति समेत सास भागवती, ननद मीरा, देवर सुनील व चचिया ससुर लालाराम दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। तीन माह बाद वह गर्भवती हुई तो पति आग बबूला हो गया और कर्जे का हवाला देकर दहेज लाने की कहने लगा। विरोध करने पर गर्भ गिराने की धमकी दी।
आरोप है की 24 जून की शाम ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मायके आकर उसने डॉक्टर को दिखाया तो आठ माह के गर्भस्थ शिशु की मौत होने की जानकारी दी। मामले में एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।