फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: विद्युतकर्मी के घर लूट का हुआ खुलासा, कारपेंटर ने दोस्त संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम, दोनों दबोचे

Sun, 19 Jul 2026 03:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सूत्रों के अनुसार जांच में यह भी उजागर हुआ है कि जिस परिवार में लूट हुई, उसी परिवार की एक लड़की से उनके घर में काम करने के दौरान सिराज की बातचीत शुरू हो गई थी। उसी लड़की की मदद से बातचीत में सिराज को माल होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
लूट के दोनों आरोपी दबोचे - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रोरावर के जलालपुर क्षेत्र की श्रीरामपुरम फेज-2 कॉलोनी में विद्युतकर्मी के घर शुक्रवार को दिनदहाड़े लाखों के जेवरात-नकदी लूट का 24 घंटे में ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस लूट को विद्युतकर्मी के घर दो माह पहले काम करने वाले कारपेंटर ने अपने दोस्त संग अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को दिल्ली में दबोच लिया। उन्हें लेकर पुलिस अलीगढ़ आई।

विज्ञापन


कॉलोनी में रहने वाले संजीव शर्मा एलमपुर बिजली घर पर बाबू हैं। घर में पत्नी नीलम, 14 वर्ष की बेटी राधिका व साढ़े चार वर्ष की बेटी आशी संग रहते हैं। शुक्रवार सुबह उनके ड्यूटी पर जाने के बाद दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए थे। उन्होंने पत्नी व दोनों बेटियों को बेहोश कर बंधक बनाते हुए लूटपाट को अंजाम दिया था। अलमारी तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नकद व 45 लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट ले गए। दोपहर में आए खुद संजीव ने ताला तुड़वाकर तीनों को बंधनमुक्त किया और पौने पांच बजे पुलिस को खबर दी। 
यह भी पढ़ें... Aligarh: विद्युतकर्मी परिवार को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 45.40 लाख की लूट,दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर बदमाश फरार
विज्ञापन

एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार बदमाश लूट के बाद पीड़ित परिवार का मोबाइल वहीं छोड़ गए थे। उस नंबर पर बदमाशों के घर में आने के समय पर एक अंजान नंबर से मिस्ड कॉल थी। उस मिस्ड कॉल पर पुलिस ने जांच की तो वह नंबर रोरावर क्षेत्र के ही सिराज नाम के युवक का निकला। जब सिराज को खोजा गया तो वह गायब मिला। 

विज्ञापन

जांच में यह भी पता चला कि सिराज ने अप्रैल व मई माह में संजीव शर्मा के घर में कारपेंटर का काम किया था। उसकी फोटो से पहचान होने के बाद आसपास जब सीसीटीवी देखे गए तो वह एक ई रिक्शा में घटना से पहले संजीव के घर आते व घटना के बाद उन्हीं कपड़ों में दूसरे ई-रिक्शा में जाते कैद पाया गया। उसके साथ वाले युवक की पहचान मुजम्मिल के रूप में हुई। दोनों घर में नकाब बांधकर घुसे थे।
इस घटना में दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद होने व पहने हुए कपड़ों से पहचाने जाने के आधार पर रडार में आए। दोनों को टीम ने दिल्ली में हिरासत में ले लिया है। अलीगढ़ लाया गया। उनसे माल भी मिला है। – नीरज जादौन, एसएसपी

परिवार की एक लड़की से होती थी सिराज की बातचीत
सूत्रों के अनुसार जांच में यह भी उजागर हुआ है कि जिस परिवार में लूट हुई, उसी परिवार की एक लड़की से उनके घर में काम करने के दौरान सिराज की बातचीत शुरू हो गई थी। उसी लड़की की मदद से बातचीत में सिराज को माल होने की जानकारी मिली। इसके बाद सिराज ने अपने दोस्त की मदद से इस लूट को अंजाम देना तय किया और लड़की को बरगलाकर मुखबिरी के लिए तैयार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें