फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः लोनी का कुख्यात लुटेरा लोधा में मुठभेड़ के बाद दबोचा

Fri, 08 May 2020 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
कुख्यात लुटेरा जीतू... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोधा पुलिस को सर्विलांस के इनपुट पर बृहस्पतिवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोनी गाजियाबाद के कुख्यात लुटेरे जीतू उर्फ जितेंद्र को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान एक गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस उसे पिछले दो माह से हरिदासपुर के सर्राफ भाइयों से चांदी लूट में तलाश रही थी। मुठभेड़ में उससे लूटी गई बाइक व हथियार भी बरामद हुआ है। घायल बदमाश को देर रात जिला अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उससे पूछताछ जारी थी। जीतू का लंबा चौड़ा क्रिमिनल रिकार्ड है। पूर्व में वह खैर से एक हत्या के मुकदमे में जेल जा चुका है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक के अनुसार लोधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव हरिदासपुर निवासी सर्राफ भाई वीरेंद्र व ललित संग 16 मार्च की देर रात लूट हुई थी। वह देहली गेट के जलालपुर से अपनी दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी उन्हें रेडियंट स्टार स्कूल के पास फायरिंग व मारपीट कर लूटा गया था। बदमाश उनसे उनकी बाइक लूट ले गए थे, जिसकी डिग्गी में चार किलो चांदी व 75 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। 

इस घटना में वीरेंद्र जख्मी हुआ था। इसी घटना में सर्विलांस की मदद से जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र धर्मपाल निवासी बेहटा थाना लोनी गाजियाबाद हाल निवासी लच्छिमपुर बन्नादेवी का नाम प्रकाश में आया था। उसके बाद से ही सर्विलांस/एसओजी व लोधा पुलिस इसके पीछे लगी थी। बृहस्पतिवार रात उसको लेकर लोधा क्षेत्र में आने का इनुपट मिला। 
विज्ञापन


इसी इनपुट के आधार पर एसओ लोधा प्रेमपाल सिंह टीम के साथ खैर रोड अखन गांव के सहारे रेलवे पुल के नीचे चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार को जब रोका गया तो उसने बाइक रेलवे पुल पार करने के बजाय रेलवे लाइन के सहारे दौड़ा दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके पैर में लग गई। सूचना पर एसपी सिटी अभिषेक, सीओ गभाना शुभम पटेल, सीओ खैर संजीव दीक्षित, देहली गेट, बन्नादेवी पुलिस के अलावा एसओजी/सर्विलांस टीम भी पहुंच गईं। इलाके की घेराबंदी की गई। 

वहीं घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर वही बाइक बरामद हुई, जो सर्राफ भाइयों से लूटी थी और हथियार भी बरामद हुआ। फौरी पूछताछ में जीतू ने स्वीकारा कि वह वर्ष 2014 में तत्कालीन खैर विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी के गांव अर्राना के ढाबा संचालक युवक अजीत की हत्या में शामिल रहा था और जेल गया था। उस घटना में तीन माह पहले ही छूटा था। यहां वह खैर व गोंडा क्षेत्र के अपराधियों के संपर्क में रहकर अपराध करता फिर रहा था। गोंडा में भी उस पर मारपीट का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा लोनी सहित गाजियाबाद के कई थानों में लूट आदि के अपराध हैं। देर रात तक उससे पूछताछ चल रही थी।

-लोधा इलाके में लोनी गाजियाबाद का एक अपराधी मुठभेड़ में जख्मी होने पर दबोचा गया है। वह इसी थाना क्षेत्र की लूट में वांछित था। उस पर और भी अपराध दर्ज हैं। उसके साथियों व अन्य अपराधों के विषय में पूछताछ जारी है। घायल अपराधी का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-मुनिराज जी, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें