फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Elections 2024: अलीगढ़ में चुनाव दूसरे चरण में, नामांकन 4 अप्रैल तक, ये है पूरा चुनाव कार्यक्रम

Sat, 16 Mar 2024 04:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के चुनाव की तारीखों का घोषणा कर दिया है। अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है ,,,
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव 20 मार्च से 4 जून के बीच 7 चरणों में होंगे और वोटों की गिननती 4 जून को होगी। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके। 

विज्ञापन


अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम

  • चरण- दूसरे 
  • अधिसूचना- 28 मार्च
  • नामांकन- 4 अप्रैल तक
  • नामांकन पत्र जांच- 5 अप्रैल
  • नाम वापसी- 8 अप्रैल
  • मतदान- 26 अप्रैल
  • मतगणना- 4 जून


अलीगढ़ लोकसभा परिचय

  • पांच विधानसभा क्षेत्र- खैर, बरौली, अतरौली, कोल, अलीगढ - सभी पर भाजपा के हैं विधायक
  • वर्तमान सांसद-भाजपा से सतीश गौतम
  • वर्ष 2019
  • भाजपा-सतीश गौतम- वोट मिले 656215 और वोट प्रतिशत 56.42
  • बसपा-अजीत बलियान- वोट मिले 426954 और वोट प्रतिशत 36.71

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा का नाम,  पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर, कुल मतदाता  
खैर                          215011, 187865, 24,  403954
बरौली                      204537, 180866, 14, 386216
अतरौली                   213256,  185082, 05, 399583
छर्रा                         203801, 176928, 17, 381598
कोल                        214150, 190195, 29, 406358
अलीगढ़                    209033,  184258, 41, 394418
इगलास                    210856, 183241, 06, 395539  

अलीगढ़ जिले में मतदाता

  • पुरुष -  1475076
  • महिला - 1292456
  • थर्ड जेंडर - 134 
  • कुल मतदाता -  2767666
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें