अलीगढ़ जिले के 10 ब्लाॅकों में पौधरोपण के नाम पर 15.46 करोड़ का घोटला पकड़ा गया है। यह घोटाला सिर्फ रुपयों की लूट नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनता के साथ धोखा है। कुछ लोगों ने करोड़ों की कमाई की है। इसमें मामले में लगातार दबाव और धमकी भी मिल रही है।-विकास वार्ष्णेय, लोकपाल।
लोकपाल की जांच में पौधरोपण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी योजना में भ्रष्टाचार और गोलमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।-योगेंद्र कुमार, सीडीओ।
दस ब्लाॅकों में हुआ गोलमाल
- इगलास-1,94,88,683 रुपये
- अकराबाद-1,60,73,435 रुपये
- बिजौली-1,02,36,362 रुपये
- चंडौस-1,50,38,076 रुपये
- धनीपुर-1,46,89,039 रुपये
- गंगीरी-1,19,14,144 रुपये
- गोंडा-1,73,10,664 रुपये
- जवां-1,90,32,568 रुपये
- खैर-2,86,54,030 रुपये
- टप्पल-22,40,442 रुपये
- कुल-15,46,70,443 रुपये