संचालकों के साथ बैठक करेगी पुलिस
आगामी 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली हैं। थाना स्तर पर पुलिस सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक भी करेगी। इसके अलावा पुलिस ने बकायदा दिशा निर्देश तक बना दिए जिसमें जिले के करीब 1500 धर्मस्थल शामिल हैं। यहां के मौलवी, पुजारियों और सेवादारों को सूचना दी है कि अजान, आरती या गुरुद्वारे में कीर्तन धर्मस्थलों पर स्पीकर बजाने के लिए अधिकतम 60 डेसीबल तक सीमा तय की है। इससे अधिक आवाज मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस के मुताबिक, साल 2018 में एक सर्वे हुआ जिसमें पता चला कि अलीगढ़ जिले में करीब 1500 धर्मस्थलों पर लाउड स्पीकर लगे हैं।
कांवड़ पर 12 फिट से ज्यादा बड़ा नहीं होगा डीजे
पुलिस ने महाशिवरात्रि को लेकर कहा है कि कांवड़ वाहनों पर 12 फिट से ज्यादा बड़ा डीजे सिस्टम नहीं होना चाहिए। ट्रैक्टर-ट्राली व मेटाडोर पर लगने वाले इन डीजे की ऊंचाई अधिक मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
ये हैं आकड़े
- 500 करीब होटल, गेस्ट हाउस, बैक्युट हॉल शहरी क्षेत्र में
- 250 करीब डीजे-साउंट संचालक शहरी क्षेत्र में रहते हैं