फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधा में कोहरे में टकराए कई वाहन, एक मरा, चार घायल

Tue, 31 Jan 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Lodha several vehicles collided in the fog, one dead, four injured - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
थाना लोधा क्षेत्र में एक जबरदस्त सड़क हादसे में कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में एटा के कोल्ड स्टोरेज स्वामी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

सोमवार को सुबह जबरदस्त घना कोहरा था। एटा के अरुणा नगर निवासी कोल्ड स्टोर स्वामी रोहित जैन (30) पुत्र मुकेश जैन अपनी आई 10 कार से दिल्ली से एटा के लिए लौट रहे थे। जब उनकी कार लोधा क्षेत्र से गुजर रही थी तो उनकी कार के आगे चल रहा ट्रक आगे चल रही आल्टो गाड़ी से टकरा गया। आल्टो गाड़ी असंतुलित होकर पीछे चल रही आईटेन से टकरा गई। साथ ही ब्रेक लगाते समय कार का आगे का कुछ हिस्सा ट्रक से भी टकराया। इन दोनों कारों से पीछे चल रही गाड़ियां भी टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मचने लगी। अंदाजा लगाना मुश्किल था कि किस की क्या स्थिति है और कितने लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह जख्मी लोगों को कारों से निकाला। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को आसपास के नर्सिंग होम में ले जाया गया। यहां पर कोल्ड स्टोरेज स्वामी रोहित जैन की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें