फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट में चार प्रत्याशियों का फीडबैक ले गए सीएम

Tue, 31 Jan 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
CM feedback of the four candidates took 20 minutes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महज बीस मिनट में सीएम अखिलेश यादव ने अलीगढ़ के चार सपा प्रत्याशियों के बारे में चुनावी फीडबैक लिया। उन्होंने ये पूछा कि चुनाव कितनी मजबूती से लड़ रहे हो..। सीएम सुबह धनीपुर हवाई पट्टी पर स्टेट प्लेन से आए और हेलीकाप्टर से एटा रवाना हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद वापस हेलीकाप्टर से अलीगढ़ आए और स्टेट प्लेेन से लखनऊ चले गए। सुबह प्लेन से उतरने के बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष अशोक यादव और कोल विस क्षेत्र प्रत्याशी अज्जू इसहाक से चलते चलते ही कुछ मिनट वार्ता की। इसके बाद गेस्ट हाउस में फ्रेश होकर एटा रवाना हो गये।
एटा से वापस आने पर उन्होंने शहर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जफर आलम और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित से भी चलते चलते कुछ बात की और लखनऊ रवाना हो गए। आने और वापस लखनऊ जाने के दौरान सीएम अलीगढ़ में लगभग 20 मिनट तक रुके हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का हवाई जहाज सोमवार सुबह पौने ग्यारह बजे अलीगढ़ पहुंचना था। सुबह 11 बजे यहां से हेलीकाप्टर से उन्हें एटा जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हवाई जहाज लखनऊ से ही दोपहर 12:28 बजे उड़ा और यहां दोपहर 1:13 बजे लैंड हुआ। यहां उतरने के बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष अशोक यादव और अज्जू से बातचीत की। यही दोनों नेता सीएम के कहने पर अंदर तक पहुंच पाये थे, बाकी नेताओं को सुरक्षा घेरे के बाहर ही इंतजार करना पड़ा। दोनों नेताओं से सीएम ने गेस्ट हाउस में कुछ मिनट पर अकेले में बात की है।
जिसमें सपा के चारों प्रत्याशियों के बारे में चर्चा हुई। कोल विस क्षेत्र में सपा और कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों के बारे में बात हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया है कि सपा प्रत्याशी अज्जू इसहाक और जफर आलम के लिए ही सीएम नुमाइश मैदान में मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम को सीएम से मिलने वालों में सपा से शहर प्रत्याशी जफर आलम, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश सैनी, विनीत सैनी, चेतन सैनी आदि मौजूद रहे।  
अमर उजाला की प्रति साथ ले गए अखिलेश
 अमर उजाला के 30 जनवरी के अंक में पेज नंबर 2 पर प्रकाशित खबर ‘अज्जू की सभा में मारपीट, लहराये तमंचे’ को देखने और पढ़ने के बाद सीएम अखिलेश यादव इसकी प्रति अपने साथ लखनऊ ले गए। उन्होंने इस प्रकरण में अज्जू से सवाल जवाब भी किया। जिस पर अज्जू ने अपना पक्ष उनके समक्ष रखा। 
सपा से कोल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अज्जू इसहाक एवं कुछ नेताओं ने पार्टी के ही एक नेता पर कुप्रचार कराने का आरोप लगाया है। ये कहा गया है कि ये नेता ही धौर्रामाफी में जनसभा में हुई मारपीट के जिम्मेदार हैं। ये भी कहा गया कि कोल से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल के खड़े होने से कुछ लोग गठबंधन को कमजोर बता कर दुष्प्रचार कर रहे हैं। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने तपाक से अज्जू से पूछा कि चुनाव की तैयारी ठीक से कर रहे हो ना..? तो क्या दिक्कत है..? चुनाव लड़ो..। यह सुनकर सभी लाजवाब हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें