बाइक सवार दो सगे भाई बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। हादसे में शैव्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अलीगढ़ के रामघाट रोड पर भूतेश्वर बगीची के पास 20 जून रात एक पर बाइक सवार दो भाइयों में सामने से आ रहे लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों के पिता ने टेंपो चालक के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
बरोठा गांव निवासी चेतन शर्मा उर्फ चेतेंद्र शर्मा काफी समय कालेश्वर मंदिर के निकट मकान बनाकर रह रहे हैं। 20 जून रात करीब नौ बजे उनके बेटे यश शर्मा व शैव्य शर्मा इन्वर्टर को सही कराकर बाजार से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में भूतेश्वर बगीचे के पास सामने से आ रहे टेंपो ने दोनों भाइयों में टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने टेंपो और चालक को पकड़कर पुलिस कर्मी को सुपुर्द कर दिया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। हादसे में शैव्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।