फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: क्वार्सी फ्लाईओवर पर लोड टेस्टिंग आज से, पुल पर एक साथ भारी ट्रकों को खड़ा कर होगी जांच

Mon, 27 Apr 2026 10:09 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ का क्वार्सी फ्लाईओवर तीन साल में बन कर तैयार हो गया है। आज से पुल पर लोड टेस्टिंग होगी। पुल पर भारी ट्रकों को गुजारकर इसकी भार वहन क्षमता और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ का क्वार्सी फ्लाई ओवर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के रामघाट रोड और क्वार्सी चौराहे पर रोज लगने वाले जाम से शहरवासियों को जल्द राहत मिलने जा रही है। बहुप्रतीक्षित क्वार्सी ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है और अब इसके शुरू होने से पहले 27 अप्रैल से लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। अगले तीन दिन तक पुल पर भारी ट्रकों को गुजारकर इसकी भार वहन क्षमता और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज का सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल पेंटिंग, स्ट्रीट लाइट, रेलिंग और अन्य फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में चल रहा है। लोड टेस्टिंग सफल रहने के बाद पुल को संबंधित विभाग को हैंडओवर कर उद्घाटन कराया जाएगा।

यह फोरलेन ओवरब्रिज करीब 650 मीटर लंबा है और लगभग 71 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसका निर्माण जून 2024 में शुरू हुआ था। निर्माण पूरा होने के बाद यह शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक प्वाइंट क्वार्सी चौराहे पर दबाव कम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को ये मिलेंगी राहतें
क्वार्सी फ्लाईओवर शुरू होने के बाद रामघाट रोड, तालानगरी, मेडिकल रोड, एटा चुंगी और जीटी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। चौराहे पर लगने वाले लंबे जाम से निजात मिलेगी और सफर का समय कम होगा।

भारी वाहनों पर खास नजर
लोड टेस्टिंग के दौरान पुल पर एक साथ भारी ट्रकों को खड़ा कर और चलाकर संरचना की मजबूती जांची जाएगी। इंजीनियरिंग मानकों के अनुसार यह प्रक्रिया हर बड़े पुल के संचालन से पहले जरूरी मानी जाती है।

दो दशक पुरानी मांग पूरी
स्थानीय लोगों के अनुसार क्वार्सी चौराहे पर फ्लाईओवर की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यहां सुबह-शाम जाम के कारण स्कूल बसें, एंबुलेंस, दफ्तर जाने वाले लोग और व्यापारिक वाहन सबसे ज्यादा प्रभावित होते थे। अब पुल शुरू होने से ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें