अतरौली में एडेड के नौ, राजकीय के पांच, वित्त विहीन के 22 विद्यालय हैं। गभाना में एडेड के आठ, राजकीय के दो, वित्तविहीन के दो विद्यालय हैं। इगलास में एडेड के नौ, राजकीय के तीन, वित्तविहीन के तीन विद्यालय हैं।खैर में एडेड के चार, राजकीय के तीन, वित्तविहीन के 13 विद्यालय हैं। कोल में एडेड के 57, राजकीय के पांच, वित्तविहीन के 19 विद्यालय हैं।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए जिले में 134 परीक्षा केंद्र बने हैं। इसके लिए ऑनलाइन चयनित केंद्र निर्धारण के लिए चार दिसंबर तक आपत्ति मांगी है। सबसे ज्यादा कोल तहसील में 51 और सबसे कम गभाना तहसील में 12 परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन
अतरौली तहसील में एडेड के नौ, राजकीय के पांच, वित्त विहीन के 22 विद्यालय हैं। गभाना तहसील में एडेड के आठ, राजकीय के दो, वित्तविहीन के दो विद्यालय हैं। इगलास तहसील में एडेड के नौ, राजकीय के तीन, वित्तविहीन के तीन विद्यालय हैं।खैर तहसील में एडेड के चार, राजकीय के तीन, वित्तविहीन के 13 विद्यालय हैं। कोल तहसील में एडेड के 57, राजकीय के पांच, वित्तविहीन के 19 विद्यालय हैं।
वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल की परीक्षा में 51480 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें एक ट्रांसजेंडर भी शामिल होगा। 29016 बालक और 22463 बालिका परीक्षा देंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 49146 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 29137 बालक और 20007 बालिका परीक्षा देंगी। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि किसी को परीक्षा केंद्र को लेकर कोई आपत्ति है तो वह चार दिसंबर तक ऑनलाइन शिकायत कर सकता है।