अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज इलाके में 1 दिसंबर देर शाम पुराने विवाद में कुछ युवकों ने दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे एक युवक को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उससे पैसे छीनने का प्रयास किया, विरोध पर उसको पीट दिया। बचने को भागा तो उस पर गोली चला दी। गोली पैर में लगी है। पुलिस ने उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सासनी गेट क्षेत्र के सराय जवां जयगंज निवासी संजय कुमार का 25 वर्षीय पुत्र हरिओम एक कारखाने में काम करता है। हरिओम ने बताया कि शाम करीब सात बजे वह ओमकारा स्कूल के सामने एक दुकान पर अपने दोस्त के साथ कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। तभी इलाके के ही कुछ युवक आ गए। इन लोगों ने उन्हें घेर लिया और रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध पर उन्हें पीटा। जब वह बचने को वहां से भागे तो आरोपियों ने गोली चला दी।
सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया हरिओम व आरोपी युवकों के बीच पहले से ही आपसी विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में हुए झगड़े में हरिओम को गोली लगी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी इसके लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।