थाना क्षेत्र के गांव हिदरामई-कसेरी के बीच काली नदी के पुल पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक एटा के गांव नगला गंगी निवासी हिमांशु (24) गंगीरी में देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन था दोपहर दो बजे वह किसी काम से कौड़ियागंज जा रहा था।
रास्ते में काली नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों को सूचना भेज दी है। संवाद