क्षेत्र के महरावल स्थित डिमांड इंटर कॉलेज के पास से बदमाश बाइक सवार युवक से मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गजराज सिंह निवासी हैवतपुर सिया थाना जवां ने बताया कि 20 जुलाई की दोपहर तीन बजे के करीब महरावल के डिमांड इंटर कॉलेज के पास मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार चार युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और भाग गए। मोबाइल में दो हजार रुपये भी रखे थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद