फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए सभी जोन में लिपिक तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने व्यवस्था में भारी फेरबदल किया है। पटल लिपिक चिरंजीलाल को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए सभी 4 जोन में एक-एक लिपिक के साथ दो-दो लोगों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित शिकायतें लगातार आ रहीं थी। नगर निगम के पार्षद शाहिद मलिक, नईम अख्तर, संजय शर्मा, अनिल सेंगर, नदीम अहमद, डॉ. मुकेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह टुटेजा आदि ने नगर आयुक्त को समस्या से अवगत कराया था। बुधवार को नगर आयुक्त ने पटल लिपिक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के सभी चार जोन में एक-एक लिपिक के साथ दो लोगों को तैनात कर दिया है।
नगर आयुक्त ने बताया कि जोन एक में नरेश सक्सेना, जोन दो में राजपाल, जोन तीन में दिनेश एवं जोन चार में अंकित सिंह लिपिक को तैनात किया गया है। सभी को सख्त हिदायत दी गई है कि लिपिक नागरिक एवं पार्षदों से समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता के साथ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें