फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हल्की और आरामदायक साड़ियां बनीं महिलाओं की पसंद

Sun, 27 Sep 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
शहर की एक दुकान में साड़ी पसंद करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बाजार में हल्की, आरामदायक और आकर्षक डिजाइन वाली साड़ियों की मांग हो रही है। महिलाएं ऐसी साड़ियां पसंद कर रही हैं, जिन्हें लंबे समय तक पहनने में परेशानी न हो। जरी वर्क, आकर्षक बॉर्डर और डिजाइनर पल्लू वाली साड़ियां ज्यादा पसंद की जा रहीं हैं। पीला, गुलाबी, लाल, हरा और रानी रंग ज्यादा पसंद किया जा रहा है। चौड़े बॉर्डर आकर्षण के केंद्र में हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित बॉम्बे स्टूडियो के संचालक नीलेश अरोरा ने बताया कि महिलाएं हल्की साड़ियां पसंद कर रही हैं, जो कई रंगों और डिजाइन में उपलब्ध हैं। हल्के कपड़े और नए डिजाइन वाली साड़ियों की मांग अधिक है, जिसमें बॉर्डर अच्छा होता है।
क्वार्सी स्थित लक्ष्मी कलेक्शन के संचालक शिवांक ने बताया कि साड़ी में पारंपरिक डिजाइन के साथ नए पैटर्न भी पसंद किए जा रहे हैं। हल्के कपड़े वाली साड़ियों के साथ जरी और आकर्षक बॉर्डर के डिजाइन की भी मांग है। महिलाएं ऐसी साड़ी लेना पसंद कर रही हैं, जिसे अलग-अलग मौकों पर पहना जा सके।
विज्ञापन

ग्राहक वेदर्श्री ने बताया कि हल्की और आरामदायक साड़ी ज्यादा पसंद आती है। ग्राहक संगीता ने बताया कि साड़ियों में नई डिजाइन आ गईं हैं। ऐसी साड़ी पसंद आती है, जो पारंपरिक होने के साथ आधुनिक लुक भी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें