फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी कीमती है, दो-तीन फुट के फेर में न गंवाएं

Fri, 14 Jul 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
‘आपकी जिंदगी कीमती है, दो-तीन फुट के फेर में इसे न गंवाएं’। इस बात का अहसास लोगों को कराने में इन दिनों बड़ी शिद्दत से बिजली विभाग जुटा है। विभाग सोशल मीडिया से लेकर अखबार तक का सहारा लेकर लोगों में जागरूकता फैला रहा है। 
विज्ञापन


दो-तीन फुट जगह बढ़ाने के लिए घरों के छज्जों को सड़क या गली के लोग बढ़ा लेते हैं, जिससे उनके लिए हमेशा खतरा बना रहता है। इससे बिजली की लाइनें छज्जे से टकराने लगती हैं और घरों में करंट आने लगता है। विद्युत विभाग के पास हाल ही में ऐसी 100 से ज्यादा शिकायतें आई हैं, जिनमें लोगों ने कहा कि उनके घरों में छज्जों से टकराती बिजली की लाइन से करंट आ रहा है।

आंधी और तेज हवा चलने पर ये तार दीवार से टकराने लगते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए एसडीओ कर्मवीर सिंह व नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम जेपी वर्मा ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए बागडोर संभाल ली है। वे सोशल मीडिया से जागरूकता की अलख जगाने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


खुद निकालें बिजली बिल और करें भुगतान
अब खुद ही बिजली बिल बनाकर उसका भुगतान करें। ये व्यवस्था बिजली विभाग ने की है, जिसका आगाज गुरुवार से शुरू हो गया। ऑनलाइन बिजली विभाग की वेबसाइट पर जाकर बिल बनाकर उसका प्रिंट ले सकते हैं और भुगतान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


बिलिंग इन्फार्मेशन में बिलिंग मंथ, एयर, बिल टाइप, बिल डेट, ड्यू डेट, नेट अमाउंट, करंट बिल, पिछले तीन महीने बिल जमा करने का लेखा-जोखा भी होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें