फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: यूनिवर्सिटी भवन निर्माणाधीन, नए शैक्षिक सत्र में नए कोर्स शुरू होने की कम है संभावना

Sun, 16 Jun 2024 04:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वर्ष 2024 सत्र के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय द्वारा नए कोर्स शुरू होना मुश्किल है। यूनिवर्सिटी का भवन अभी भी निर्माणाधीन है। यहां तक कि पिछले साल शुरू हुए 24 कोर्स में पढ़ाई जामिया उर्दू में चल रही है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में नए शैक्षिक सत्र में नए पाठ्यक्रम शुरू होने की संभावना कम है। वर्ष 2023 में 24 पाठ्यक्रमों की शुरुआत हुई थी। इनकी कक्षाएं जामिया उर्दू में चल रही हैं, क्योंकि विवि का भवन वर्तमान में निर्माणाधीन है।

विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि फिलहाल नए पाठ्यक्रमों के शुरू होने की उम्मीद कम है, क्योंकि जो पाठ्यक्रम संचालित हैं, वही सुचारु रूप से चले, यही उनका प्रयास है। जब विवि पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा, तब नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत, एमए उर्दू, एमए दर्शनशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए मनोविज्ञान, एमए गृह विज्ञान, एमए भूगोल, एमए रक्षा रणनीति अध्ययन, एमए शिक्षाशास्त्र, एमए सांख्यिकी, एमएससी पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, एमएससी कंप्यूटर सांइस, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी प्राणि विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी जैव प्रौद्योगिकी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी (कृषि) शस्य विज्ञान, एमएससी (कृषि) आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, एमएससी (कृषि) कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान, एमएससी (कृषि) पादप रोग, एमएससी (कृषि) पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान पाठ्यक्रम शुरू हुए थे।

20 जून तक अपलोड होंगे अंक
आरएमपीएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों में से कुछ ने मौखिक और लिखित परीक्षा पूर्ण नहीं कराई है। ऐसी सूरत में परीक्षाफल घोषित होने में समय लग सकता है। विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने कहा कि 20 जून तक सभी प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा पूर्ण कर उसके अंक विवि की वेबसाइट पर संबंधित प्राचार्य अपलोड करा दें। ब्यूरो
विज्ञापन


वेब पंजीकरण 30 जून तक
आरएमपीएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए वेब पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। जो छात्र-छात्राएं वेब पंजीकरण से वंचित रह गए हैं, वह 30 जून तक विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें