रेगुलर विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र कम छपकर आए थे, जबकि पूर्व परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र ज्यादा छप गए थे। मॉडरेशन के दौरान त्रुटिवश से टाइटल पेपर अदल-बदल गए थे। इसलिए पेपर “इंडियन एविडेंस एक्ट” ज्यादा और “भारतीय साक्ष्य अधिनियम” कम छप गए। हालांकि, दो-चार दिन में स्थगित परीक्षा होने की तिथि घोषित कर दी जाएगी।-अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, आरएमपीएसयू, अलीगढ़
इस पेपर की थी परीक्षा
- अनुत्तीर्ण और पुनर्परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को “इंडियन एविडेंस एक्ट” पेपर की परीक्षा देनी थी।
- रेगुलर परीक्षार्थियों को “भारतीय साक्ष्य अधिनियम” पेपर की परीक्षा देनी थी।