फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खाली जगह को छोड़ निजी भूखंड में लगा दिया बिजली विभाग ने खंभा, बुजुर्ग दंपती है बेहद परेशान

Mon, 27 Nov 2023 10:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिजली विभाग ने एक निजी भूखंड पर खंभे लगा दिए। जिससे भूखंड स्वामी बुजुर्ग दंपती परेशान हैं और इधर से ऊधर न्याय के लिए भटक रहे हैं। बिजली विभाग से बुजुर्ग दंपती खंभो को हटाने की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन
निजी भूखंड के अंदर लगे बिजली के खंभे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली के गांव ककेथल में बिजली विभाग की करतूत से बुजुर्ग दंपती बेहद परेशान हैं। बिजली विभाग ने खाली जमीन होने के बाद भी उनके निजी भूखंड पर खंभा लगा कर बिजली की लाइन खींच दी। अब बुजुर्ग दंपती जगह जगह लाइन हटवाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। 

विज्ञापन




गांव ककेथल निवासी नीलम राघव ने बताया कि उनके पति कप्तान सिंह रिटायर्ड राजस्व विभाग कर्मचारी हैं। वह परिवार सहित अलीगढ़ में ही रहते हैं। गांव ककेथल में उनकी पुश्तैनी जमीन है। नीलम ने बताया कि बिजली विभाग ने गांव में विद्युत लाइन खींची थी। उनके भूखंड के बराबर में खाली जमीन पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने गांव के ही कुछ लोगों के कहने से परेशान करने की नीयत से उनके भूखंड में खंभा लगा दिया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों से कहासुनी की तो तर्क दिया कि खाली जमीन पर चकरोड था, इसीलिए खंभा लगा दिया। हकीकत में राजस्व अभिलेखों में वहां चकरोड नहीं है।

राजस्व विभाग से जमीन पर चकरोड होने की रिपोर्ट मांगी जाएगी। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।- आर के मिश्रा, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण, अलीगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें