बनियापाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गड्ढे से जो पाइप लाइन निकली है, वह बिल्कुल जंग लगने के साथ गल चुकी है, जिससे कई दिनों से लीकेज के चलते घरों में दरारें आने लगी थी। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
अलीगढ़ शहर के बनियापाड़ा में पाइप लाइन में लीकेज से घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में नगर निगम की टीम पहुंच गई। मौका-मुआयना के बाद पाइपलाइन की खोदाई भी शुरू हो गई। इससे दिनभर आवागमन प्रभावित रहा। अब पुरानी पाइप लाइन निकालने के बाद 400 मीटर नई लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। दावा भी किया गया कि अगले 20 वर्षों तक पाइप लाइन में लीकेज से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
बनियापाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गड्ढे से जो पाइप लाइन निकली है, वह बिल्कुल जंग लगने के साथ गल चुकी है, जिससे कई दिनों से लीकेज के चलते घरों में दरारें आने लगी थी। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। बृहस्पतिवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बनियापाड़ा इलाके का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें विश्वास दिलाया कि अलीगढ़ नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में लीकेज की समस्या का स्थाई समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर आयुक्त ने कहा कि 400 मीटर की नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। नई पाइपलाइन के बिछ जाने से आने वाले 15 से 20 वर्षों तक स्थानीय लोगों को लीकेज की समस्या से निजात मिल सकेगी। इस मौके पर महाप्रबंधक जल पीके सिंह, अधिशासी अभियंता बिजेंद्र पाल जेई रोहित पांडये, एसएफआई रामजीलाल के साथ अतुल राजाजी व स्थानीय नागरिक मौजूद थे।