फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : आज से कलेक्ट्रेट में होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय विधान परिषद सीट के लिए मंगलवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 19 मार्च तक जारी रहेगी। नौ अप्रैल को 28 मतदान केंद्रों पर 3530 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 12 अप्रैल को मतगणना होगी। हालांकि, अभी तक किसी भी पार्टी व दल की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि प्रदेश भर में अलीगढ़-हाथरस समेत एमएलसी की 36 सीटों के लिए चुनाव होगा। द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या सात में 19 मार्च तक नामांकन हो सकेंगे। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच के बाद नौ अप्रैल को अलीगढ़ में 20 एवं हाथरस के आठ केंद्रों पर मतदान होगा। उन्होंने बताया कि अलीगढ़-हाथरस स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए 28 केंद्रों पर सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान समेत कुल 3533 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें अलीगढ़ के 2296 एवं हाथरस के 1234 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें