खैर में एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे वकील। संवाद
- फोटो : Samvad
अधिवक्ता प्रवीण शर्मा पर दर्ज मुकदमे के विरोध में मंगलवार को दि सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। इस दौरान वकील तहसील के सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहे। नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।
पिछले दिनों नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा ने अधिवक्ता प्रवीण शर्मा पर अभद्रता, धमकाने, अधिकारियों-कर्मचारियों के कागजों पर फर्जी हस्ताक्षर बनाने आदि के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
एसोसिएशन के महामंत्री संजय कुमार शर्मा का कहना है कि निजी पत्रावली के दाखिल-खारिज आदेश पर नायब तहसीलदार के पेशकार ने अधिवक्ता प्रवीण शर्मा ने रिश्वत मांगी थी। अधिवक्ता ने अपनी निजी पत्रावली बताई फिर भी रुपये मांगे। इसका अधिवक्ता ने विरोध किया था। इसी पर कहासुनी हुई थी।
बाद में उप जिलाधिकारी के सहयोग से नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा ने पद का दुरुपयोग करते हुए अधिवक्ता प्रवीण शर्मा के विरुद्ध संगीन धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी के विरोध में मंगलवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने वकीलों ने धरना शुरू किया है। इस दौरान शिशुपाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, अमर सिंह जादौन, भूपेंद्र शर्मा, बलबीर सिंह, प्रेमपाल शर्मा, मदन मोहन गौतम, भगवती प्रसाद पाली, ललित मिश्रा, रामगोपाल शर्मा ,पंकज पाराशर, सत्यपाल सिंह ,अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।