फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वसूली की शिकायत पर यातायात पुलिसकर्मी को हटाया, जांच शुरू

Wed, 19 Mar 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
व्यापारी नेता के हाथ जोड़ता यातायात पुलिस कर्मी।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मंगलवार को कस्बे के मुख्य चौराहे सुभाष चौक पर एक बाइक सवार से वसूली करने पर हंगामा हो गया। व्यापारियों की शिकायत पर यहां तैनात यातायात पुलिस कर्मी और होमगार्ड को हटा दिया गया है।
विज्ञापन





आरोप है कि पुलिसकर्मी और होमगार्ड एक बाइक सवार से चालान करने की धमकी देकर वसूली कर रहे थे। 300 रुपये में उसे छोड़ने की बात तय हुई और उसे कुछ दूरी पर अलग ले गए। व्यापारियों का आरोप है कि दो दिनों से चौराहे पर इसी तरह से वसूली हो रही है।



उन्होंने व्यापारी नेता कालीचरण विकल को इसकी जानकारी दी। व्यापारी सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगे और मौके पर जाम लग गया। पुलिसकर्मी की व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। उनके कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। हंगामे के बाद पुलिसकर्मी व्यापारी नेता से माफी मांगते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन





सीओ खैर वरुण कुमार सिंह का कहना है की शिकायत मिलने पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड का स्थानांतरण कर दिया गया है। जांच में जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें