फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, पूर्व सांसद ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन 20 दिनों से अधिक समय से जारी है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं से वार्ता कर उनकी मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों का सरकार को शीघ्र समाधान करना चाहिए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील मोड़ पर मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक ऋषि पाल सिंह कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाकर अधिवक्ताओं को शांतिपूर्वक तहसील परिसर भेजा।
प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल शर्मा, अनुज गिरी गोस्वामी, फौजदारी बार अध्यक्ष विनोद शर्मा, रामगोपाल शर्मा, चंद्रशेखर सारस्वत, संजय सारस्वत, आनंद गौतम, राजीव गौतम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें