फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीन पर उतरा ‘अखिलेश राज’

Sat, 03 Sep 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
स्क्रीन पर उतरा ‘अखिलेश राज’ - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
 ‘अखिलेश राज’ स्क्रीन पर उतर आया है। सूचना विभाग की पांच एलईडी वीडियो वैन मंडल की जनता को स्क्रीन  पर सरकार की सफलता की फिल्म दिखाने निकल पड़ी हैं। शुक्रवार को कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने कैंप कार्यालय से इन रथों को रवाना किया। प्रचार-प्रसार का यह सिलसिला अलीगढ़ मंडल में 08 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

शासन की उपलब्धियों का सजीव प्रसारण करने को सूचना विभाग ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन का प्रयोग किया है। पहले दिन वैन ने अलीगढ़ शहर में प्रचार किया।
 कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि विशेष प्रचार अभियान से जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। एसडीएम और बीडीओ के दिशा- निर्देशन में यह प्रचार वाहन मंडल के सभी तहसीलों एवं विकास खंड क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी।
उप निदेशक सूचना जहांगीर अहमद ने कहा कि एलईडी वैन से प्रसारित किये जाने वाले कटेंट में बूमेन पावर लाइन 1090, आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे, लखनऊ मैट्रो, समाजवादी पेंशन योजना, आसरा योजना, बैटरी चालित रिक्शा, किसान बीमा योजना, फ सल बीमा योजना, फ्री सिंचाई, कामधेनु डेयरी योजना, किसान बाजार, लैपटॉप वितरण योजना, लोहिया ग्राम योजना, मार्केट हब, समाजवादी एंबुलेंस योजना, यूपी में मुफ्त दवा -मुफ्त इलाज तथा खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री का ऑडियो- वीडियो प्रसारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीए वीसी एनके पालीवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, सहायक नगर आयुक्त एके सिंह एसडीएम कोल पंकज वर्मा आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें