फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे में इगलास के सात गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग में इगलास तहसील के सात गांवों की जमीन जाएगी। इन गांवों की 54 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। फिलहाल, मथुरा में जमीन का सर्वे जारी है। अलीगढ़ में सर्वे होने के बाद जमीन के मूल्यांकन का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

विशेष भूमि अध्याप्ति संजीव ओझा ने बताया कि बरेली से मथुरा तक बनने जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 530बी इगलास तहसील से होकर निकलेगा। इगलास के साथनी, जवाहर, तूरी, असरोई, मनिपुर, नाया, पिलखुनिया गांव की 54 हेक्टेयर जमीन इस राजमार्ग के लिए चिन्हित की गई है। जल्द सर्वे कार्य शुरू होगा। इसके बाद जमीन का मूल्यांकन तय होगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने के बाद लोगों को बरेली से लेकर मथुरा तक की यात्रा के दौरान जाम से मुक्ति मिलेगी। राजमार्ग इगलास से राया, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं होते हुए बरेली पहुंचेगा।
इन गांवों में लग सकते हैं औद्योगिक प्रोजेक्ट
साथनी, जवाहर, तूरी, असरोई, मनिपुर, नाया, पिलखुनिया गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से यहां की जमीनों की कीमत बढ़ जाएगी। साथ ही इन गांवों में बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट भी आ सकते हैं। जिला प्रशासन का भी पूरा फोकस रहेगा कि इन गांव में ऐसे प्रोजेक्ट को स्थापित किया जाए, जिनका संबंध मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें