जिस संपत्ति की नीलामी होने जा रही हैं, उस ग्रुप के निवेशकों ने दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अलीगढ़, बुलंदशहर, बरेली, गाजियाबाद, मेरठ व मुरादाबाद तक के लोगों को अपनी साइट में प्लाट बेचे थे। जिसके साक्ष्य विवेचना में पुलिस ने उजागर किए हैं।
ये भी जानें
- निवेश व प्लाटिंग के नाम पर 200 से अधिक लोगों संग ठगी
- यीडा ने बिना अनुमति की साइट पर चला दिया था बुलडोजर
- जांच में दो लोगों की 33 करोड़ की भूमि नीलामी को चिह्नित
पहले हुई थी ये कार्रवाई
टप्पल क्षेत्र में रियल एस्टेट कंपनी बनाकर कई राज्यों के निवेशकों को ठग चुके भूमाफिया ग्रुप पर जुलाई में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। उस समय पुलिस ने भूमाफिया ग्रुप द्वारा ठगी की रकम से खरीदी गई 60.89 करोड़ कीमत की भूमि को गैंगस्टर में कुर्क कर लिया था। उसी क्रम में अब यह कार्रवाई दूसरे ग्रुप पर पर की गई है।