टक्कर होते ही जय प्रकाश सड़क पर गिरे और उनकी बाइक खंती में चली गई, जबकि कृष्णा की बाइक गांव पालीमुकीमपुर की ओर से आ रहे हरदोई गांव के पूर्व प्रधान प्रेमपाल यादव की स्कार्पियाे से भी टकरा गई। इससे सड़क पर गिरते ही कृष्णा की बाइक की टंकी से पेट्रोल बहने लगा और पलक झपकते ही आग लग गई। आग ने बाइक और स्कार्पियो (दोनों को) चपेट में ले लिया। दोनों वाहन आग की लपटाें में घिर गए। करीब एक घंटे तक दोनों वाहन जलते रहे। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर दूर तक वाहनों की लाइन लगी रही।
सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित एफएसओ विजेंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। उधर टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से घायल जयप्रकाश और कृष्णा को पुलिस ने सीएचसी भेजा, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कार से भागकर जान बचाई जान
जैसे ही स्कार्पियो में आग लगी, उसमें बैठे पूर्व प्रधान और वाहन चालक गाड़ी से उतरकर खेतों की ओर भाग निकले। पूर्व प्रधान के अनुसार स्कार्पियों में रखा जरूरी सामान, कागज और नकदी जल गई।