फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: खैर-जट्टारी बाईपास के लिए जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण, इन 39 गांवों की ली जाएगी जमीन

Tue, 16 Jul 2024 01:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने बाईपास मार्ग की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शासन को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण और सड़क निर्माण के लिए धनराशि मिल गई है।
विज्ञापन
बाईपास निर्माण - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर खैर और जट्टारी कस्बे में बनने वाले फोरलेन बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द शुरू होगा। जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी, उन्हें चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। हाईवे बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जल्द ही जारी होने के संकेत है। इसके लिए विशेष भूमि अध्यापित विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने बाईपास मार्ग की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शासन को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण और सड़क निर्माण के लिए धनराशि मिल गई है। 67 किलोमीटर लंबा अलीगढ़-पलवल राज्यमार्ग अलीगढ़ को पलवल हरियाणा और नोएडा से जोड़ता है। वाहन चालकों को कस्बा खैर और जट्टारी में घंटों जाम से जूझना पड़ता है, अब इससे निजात मिलेगी। खैर में 10 किलोमीटर और जट्टारी बाईपास के लिए 5.5 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। लंबे समय से इसकी मांग चली आ रही थी।

इन 39 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
तहसील खैर के अंडला, चौधाना, पीपल गांव, अर्राना, नयावास, जरारा, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढी, बामौती, लक्ष्मणगढी, मऊ, बांकनेर, धर्मपुर, नगला अस्सू, इतवारपुर, बिचपुरी, खेड़िया बुजुर्ग, बुलाकीपुर, राजपुर, बझेडा, चमन नगलिया, रेसरी, गनेशपुर, दमुआका, उसरह रसूलपुर, नांगल कलां, सोतीपुरा, फाजिलपुर कलां, नागल खुर्द, खंडेहा, टप्पल, आदमपुर, स्यारौल, डोरपुरी, हामिदपुर, रायपुर, घरबरा, पीपली।

विज्ञापन

खैर व जट्टारी बाईपास निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। अब भूमि अधिग्रहण करने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी और किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।- प्रमोद कौशिक, परियोजना प्रबंधक एनएचएआई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें