फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल वेस्ट फेंकने पर लाल पैथ पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में सड़क पर मेडिकल वेस्ट रखने पर डॉ. लाल पैथ लैब पर दो हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी को महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल वेस्ट को खुले में सड़क पर फेंकने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। नगर आयुक्त के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक डॉ. रामजीलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम रामघाट रोड स्थित डॉ. लाल पैथ लैब पर पहुंची और दो हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए चेतावनी दी। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने और प्रभावी बनाने का जिम्मा नगर निगम के साथ-साथ स्थानीय दुकानदार, व्यापारी और शहरवासियों का भी है।
विज्ञापन

कूड़ा नियत स्थान पर ही डालें। निर्माण सामग्री एवं मेडिकल वेस्ट सड़क पर खुले में डालने पर नगर निगम द्वारा निगरानी की जा रही है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठ जाने के बाद दोबारा कूड़ा फेेंकने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि शहर को गंदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें