फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सहालग में रोडवेज बसों की कमी, यात्री परेशान

Wed, 03 May 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग की शुरुआत हो गई है। यात्रियों की भीड़ भी काफी निकल रही है। वहीं दूसरी ओर निकाय चुनाव में पुलिस बल व होमगार्ड के लिए 19 बसें चली गई हैं। इस कारण लोकल रूटों पर यात्रियों को बसों की कमी के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी का फायदा डग्गेमार वाहन उठा रहे हैं।
विज्ञापन

हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। इसमें करीब छह बसें नीलाम के लिए कार्यशाला में खड़ी हुई हैं। 19 बसें निकाय चुनाव में चली गई हैं। बाकी बसों को लोकल व लंबे रूटों पर डिपो द्वारा चलाया जा रहा है। अब सहालग की शुरुआत के साथ बसों में यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ रही है।

रोडवेज बसस्टैंड, शहर के तालाब चौराहा आदि सार्वजनिक स्थलों पर यात्रियों को काफी काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बसें न मिलने के कारण यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज बस स्टैंड से डग्गेमार यात्रियों को उठाने के साथ गंतव्य की दूरी तय कर रहे हैं। इस कारण यात्रियों की जेब पर बोझ भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें