फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एचटी लाइन में सरिया छूने से मजदूर की मौत

Mon, 07 Jul 2025 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को गांव सोफा नगरिया में एक निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान सीधा करते समय 40 फीट ऊंची सरिया ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। हादसे में बेलदारी का काम कर रहे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी नीरज (28) पुत्र देवेंद्र सिंह गांव में एक निर्माणाधीन मकान में बेलदारी का काम करते थे। रोजाना की तरह रविवार को भी काम पर पहुंचे थे। सुबह के समय काम करते समय 40 फीट की सरिया को सीधा करने के लिए जैसे ही उन्होंने ऊपर उठाया तभी सरिया ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को छू गई। इससे करंट की चपेट में आ गए।

किसी तरह उन्हें सरिया से दूर करने के बाद मकान मालिक सहित ग्रामीण तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नीरज दो भाइयों में छोटे और अविवाहित थे। वह अपने पीछे मां कमलेश देवी सहित चार बहनों और भाई को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें