फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हरवेंद्र की हत्या पर कोतवाली घेरी, पांच पर एफआईआर

Wed, 18 Nov 2026 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
चंडौस। नगला जैत निवासी हरवेंद्र (22) की मौत के मामले में पांच दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजन और ग्रामीणों ने मंगलवार को चंडौस कोतवाली घेरी और हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराने के साथ पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। नगला जैत गांव निवासी हरवेंद्र कुमार पुत्र भगवान सिंह का शव सोमवार की रात करीब आठ बजे रामनगर गांव के पास सड़क से कुछ दूर बाजरा के खेत में पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक पड़ी थी। परिजन और ग्रामीणों को गांव के एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये जानकारी हुई।
मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने रात में ही हंगामा करते हुए हरवेंद्र के पांच दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस से लेकर एसएसपी नीरज जादौन तक रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे मृतक के परिजन सहित करीब 200 महिला-पुरुष कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

एसओ के अनुसार परिवार ने तहरीर ही नहीं दी थी। तहरीर देने के लिए कहा गया ताकि रिपोर्ट दर्ज की जाए। इसके बाद पिता भगवान सिंह ने गांव नगला जैत निवासी सगे भाइयों करन-अर्जुन, हरिकिशन और सचिन व सुनील (सगे भाई) निवासी भूड़ा नगला पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल कर उनके बेटे को बुलाया था। गांव निवासी अर्जुन बाइक पर साथ गया था। उधर, रात में हरवेंद्र का शव मिलने के बाद से पांचों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने एक आरोपी के परिजन को थाने में बिठा रखा है।

प्रथम दृष्टया दुर्घटना से मौत होना प्रतीत हो रहा है, फिर भी पिता की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। -मोनू कुमार आर्य, एसओ चंडौस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें