अमर उजाला और नयति स्वास्थ्य संकल्प के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ज्ञान महाविद्यालय आगरा रोड पर भाग साथी भाग प्रतियोगिता हुई।
छात्र-छात्राओं ने संगीत की धुन और शानदार एंकरिंग के बीच अपनी छिपी प्रतियोगिताओं का संपूर्ण प्रदर्शन कर अपने ही साथियों को हैरत में डाल दिया। बेहद मनोरंजक कार्यक्रम में पुसअप प्रतियोगिता में बीएससी के गौरव कुमार, फिटनेस (महिला वर्ग) में भावना रानी और प्रियंका शर्मा, (पुरुष वर्ग) में प्रशांत शर्मा और साहिल वार्ष्णेय, कॉलेज स्टाफ के बीच हुई डायलॉग डिलीवरी प्रतियोगिता में रेखा शर्मा, शोभा और मधु विजयी रही।
क्वाइन विनर प्रतियोगिता में अंकुश कुमार, रेस विनर वीरेंद्र पाल सिंह रहे। इसी तरह से हुई एक अन्य प्रतियोगिता में विक्की कुमार, जयदीप और भानु प्रताप विजेता रहे। ज्ञान महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज यादव, सचिव दीपक गोयल, उप प्राचार्य रेखा शर्मा, डॉ. हीरेश गोयल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित उपाध्याय ने संयुक्त रूप से सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
इस मौके पर डॉ. नरेंद्र कुमार, विवेक मिश्रा, पुष्पेंद्र मोहन, मधु चाहर, शोभा सारस्वत, डॉ. सोमवीर सिंह, डॉ. बीना अग्रवाल सहित कॉलेज का स्टाफ और सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।