मारपीट के पीड़ित अतुल ने आत्मदाह तक का ऐलान कर दिया। इलाके में संचालित ओयो होटल बंद कराने तक की मांग रखी। किसी तरह डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद एसओ महुआ खेड़ा के समझाने पर यह लोग माने। इधर, इस मामले में पुलिस ने जाम लगाकर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने, हंगामा करने आदि आरोपों में अनुज, अतुल, कथित किन्नर पत्नी सपना के अलावा किन्नर रेखा को नामजद व पांच अज्ञात किन्नरों को आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रकरण में फिलहाल जाम लगाने संबंधी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी किन्नर पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई की जा रही है। थाने में मारपीट का आरोप निराधार है। वे थाने गए थे। वहां से पुलिस के साथ उन्हें वापस भेजा गया। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी