धर्मांतरण को लेकर पूर्व में जेल गए उमर गौतम का नाम अलीगढ़ से जुड़ा रहा है। उसके ग्रुप की तीन महिलाओं के नाम अलीगढ़ जुड़े हैं, जबकि पांच लोगों को यहां धर्मांतरण का इनपुट भी दिया गया था। साथ में छांगुर बाबा के उमर के अलावा एसडीपीडीआई, सिमी सहित अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़ाव के संकेत हैं। अलीगढ़ में इन सभी संगठनों की सक्रियता रही है। सिमी की यहां स्थापना हुई थी। इन कारणों से अलीगढ़ पर विशेष नजर रखी गई है।
इनके नाम से खोजी जाएंगी संपत्तियां
उपनिबंधक कार्यालयों को भेजे गए नामों में महबूब उत्तरौला के जमालुद्दीन शाह उर्फ छांगुर, महबूब, छोटू उर्फ नवरेला, समाले नवीन रोहरा उर्फ सबीला, नवीन उर्फ जमालुद्दीन, रेहरा माफी गांव के मोहम्मद समीर, रशीद, गोंडा के तेलगामाड़ा के रमजान, नागपुर के इदुल इस्लाम, बड़ा घुसाह के राजेश उपाध्याय, संगीता देवी उपाध्याय और अपना घर के प्रोपराइटर बाबू उर्फ बलीउद्दीन शामिल हैं।