16 मई दोपहर तीन बजे वह और उसकी पत्नी घर पर पशुओं को चारा डाल रहे थे। तभी कार में समीर, गेंदा निवासी गांव धूमरा आए और नाबालिग दो बेटियों को जबरन कार में बिठा लिया। गांव के ही तीन युवकों ने उनकी मदद की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े दो किशोरियों के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 16 मई दोपहर तीन बजे वह और उसकी पत्नी घर पर पशुओं को चारा डाल रहे थे। तभी कार में समीर, गेंदा निवासी गांव धूमरा आए और नाबालिग दो बेटियों को जबरन कार में बिठा लिया। गांव के ही तीन युवकों ने उनकी मदद की। पीड़ित पिता के चीखने व चिल्लाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
आरोपी तमंचा तानकर जान मारने की धमकी देते हुए बेटियों को लेकर चले गए। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर पांच नामजदों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।