लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार लिया। बदमाश के पास से देशी पिस्टल, एक कारतूस व चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि कस्बा के जीडी पब्लिक स्कूल के पास गोंडा रोड पर रविन्द्र उर्फ कमाऊ पुत्र कदम सिंह निवासी ग्राम बैलोठ थाना गोंडा कहीं दूर जाने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। उसके पासे से 4400 रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।