कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं तीनों विषय में आनलाइन ज्ञान हासिल करेंगी। प्रत्येक विषय का 40 सेशन चलेगा। एक सेशन एक घंटे का होगा। कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को दी जाएगी वह शिक्षा। सप्ताह में दो दिन चलेगी कक्षाएं। एक दिन बच्चों से आनलाइन की शिक्षा के बारे में पूछे जाएंगे सवाल।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राएं रोबोटिक्स, कोडिंग और एआई की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। 2025-26 सत्र से सभी 13 केजीबीवी में पढ़ाई शुरू हो जाएगा। इसके लिए संस्था का भी चयन हो गया है।-प्रखर कुमार सिंह, सीडीओ