अलीगढ़ नगर निगम की टीम सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चला रही थी। तभी एक दुकानदार कार्रवाई का विरोध करने लगा। आरोप है कि उसने गुस्से में केरोसिन फेंक दिया, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ शहर के बारहद्वारी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को मंगलवार को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब एक दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के सदस्यों पर केरोसिन फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर खलबली मच गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक दुकानदार कार्रवाई का विरोध करने लगा। आरोप है कि उसने गुस्से में केरोसिन फेंक दिया, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।