फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टीघर इलाके के कुत्ते हुए खुंखार

Mon, 15 Jun 2015 01:49 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के गोंडा रोड इलाके के कट्टीघरों के आसपास के आवार कुत्ते अब खुंखार हो चले हैं। अगर उन्हें मीट न मिलने तो वह लोगों पर हमला बोल देते हैं। इसी क्रम में रविवार दुपहर करीब दो बजे मां के साथ खेतों में खेल रही पांच साल की बच्ची को कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया, जिसका नाजुक हालत में नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। शरीर के हर हिस्से पर घाव लगा हुआ है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर कुतुब निवासी मजदूर कुनकुन सिंह के तीन बेटी व तीन बेटों में तीसरे नंबर की सीनू दुपहर में अपनी मां के साथ खेतों पर गई थी। मां घास खोद रही थी, तभी कट्टीघर के पिछवाड़े इलाके के कुत्तों ने सीनू को घेर लिया और बुरी तरह से नोंच डाला। मां को जब बच्ची की चीख सुनाई दीं और वह बचाने दौड़ी तो कुत्ते उस पर भी दौड़ पड़े। बमुश्किल बच्ची को बचाया जा सका। मगर तब तक उसके शरीर का हर हिस्सा लहूलुहान हो चुका था। नाजुक हालत में सारसौल इलाके के नर्सिंग होम के आईसीयू वार्ड में बच्ची भरती है और शरीर के हर हिस्से पर पट्टी बंधी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें