गांव कसेर में पंचायत को संबोधित करते विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : samvad
गांव कसेर में रविवार को विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम निषाद के मुख्य आतिथ्य में जनसभा हुई। उन्होंने कश्यप समाज के लोगों से अपने अधिकार और आरक्षण की मांग को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया।
निषाद ने कहा कि चुनाव के दौरान समाज से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में मांगों की अनदेखी होती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कश्यप समाज की आबादी करीब 18 प्रतिशत है, फिर भी वह आरक्षण से वंचित है। उन्होंने कहा कि अब समाज राजनीतिक रूप से जागरूक हो रहा है और अपने हितों को लेकर आवाज उठा रहा है। निषाद ने कहा कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने कश्यप समाज को आरक्षण देने का निर्णय नहीं लिया तो समाज भाजपा के पक्ष में मतदान नहीं करेगा।