फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में एएमयू में कश्मीरी छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एएमयू के बाब ए सैय्यद पर विरोध मार्च निकालती कश्मीरी छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कश्मीरी छात्रों के अचानक प्रदर्शन से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में खलबली मच गई है। एएमयू प्रॉक्टोरियल टीम से लेकर खुफिया विभाग तक के अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लगी। प्रदर्शनकारी छात्रों ने ‘जिस कश्मीर को खून से सींचा वह कश्मीर हमारा है’ के नारे लगाए। अनुच्छेद 370 एवं 35 ए खत्म करने, एक महीने से कश्मीर में कर्फ्यू लगने, पैलेट गन का प्रयोग करने तथा संचार सेवाएं बाधित होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कश्मीरी छात्र-छात्राओं ने एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी परिसर स्थित कैंटीन से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकाला। वह अपने हाथ में पोस्टर लिए थे, जिसके ऊपर कश्मीर में संचार सेवाएं बहाल करने, घेराबंदी के तीस दिन, कश्मीर में हत्या बंद करो के नारों के साथ पैलेट गन से घायल लोगों के फोटो लगे थे।
बाब-ए-सैयद पर संक्षिप्त सभा में छात्र-छात्राओं ने अनुच्छेद 370 खत्म करने एवं 35 ए हटाए जाने पर सवाल खड़े किए। छात्रों का कहना था कि एक महीने से परिजनों से संपर्क नहीं हुआ है। कश्मीरी छात्रों के अचानक प्रदर्शन की सूचना के बाद प्रॉक्टोरियल टीम के साथ-साथ एलआईयू, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में बाब-ए-सैयद पहुंच गए। हालांकि प्रदर्शनकारी छात्रों से किसी ने संवाद नहीं किया। कश्मीरी छात्रों के साथ कोर्ट सदस्य मो. खालिद भी मौजूद थे। प्रॉक्टर प्रो. अफिफुल्ला खान ने बताया कि छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

एक महीना हो गया परिवार के सदस्यों से बातचीत नहीं हुई। कश्मीर मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। वहां जो कुछ भी हो रहा है वह लोकतंत्र नहीं है।
- कश्मीरी छात्रा
कश्मीर के हालात ठीक नहीं हैं। कश्मीर के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। संचार सेवाएं पूरी तरह बाधित हैं, जिसे शुरू किया जाए। हम परिजनों से बात नहीं कर पा रहे हैं।
- सज्जाद, कश्मीरी छात्र

एएमयू के बाब ए सैय्यद पर विरोध मार्च निकालते कश्मीरी छात्र ।- फोटो : CITY OFFICE

एएमयू के बाब ए सैय्यद पर विरोध मार्च निकालते कश्मीरी छात्र ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें