फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में कश्मीरी छात्र ने लगाया हमले का आरोप, प्रशासन ने कहा- कोई शिकायत नहीं मिली

Tue, 27 Dec 2022 08:46 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, अलीगढ़

सार

हमले का आरोप लगाने वाले कश्मीरी छात्र जिब्रान ने एडीएम से मिलने के बाद दावा किया कि बाहरी लोगों के एक समूह ने शनिवार शाम को उस पर हमला किया क्योंकि उसने उन लोगों से परिसर से बाहर जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पढ़ रहे एक कश्मीरी छात्र ने सोमवार को अज्ञात हमलावरों पर उसपर घातक हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि जिले की एडीएम मीनू राणा ने कहा कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि कश्मीरी छात्रों की असुरक्षा संबंधी समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन


राणा ने कहा, ''विद्यार्थियों में बहस होने के बाद कश्मीरी छात्रों ने असुरक्षा जताई। कश्मीरी छात्र पर जानलेवा हमले की कोई लिखित शिकायत नहीं है।''

उन्होंने आगे कहा, ''फिलहाल छात्रों की चिंता उनकी सुरक्षा व परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर है। छात्र पर जानलेवा हमले की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस पर चर्चा की जाएगी। अगर असुरक्षा को लेकर कुछ कमी पाई जाती है तो इसका समाधान किया जाएगा। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।''

हमले का आरोप लगाने वाले कश्मीरी छात्र जिब्रान ने एडीएम से मिलने के बाद दावा किया कि बाहरी लोगों के एक समूह ने शनिवार शाम को उस पर हमला किया क्योंकि उसने उन लोगों से परिसर से बाहर जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


उसने कहा, ''जब मैंने शोर मचा रहे लोगों से वहां से जाने के लिए कहा तो वे नहीं गए। इसके बाद मैंने फिर कहा तो उन्होंने मुझे गालियां दीं और मुझ पर घातक हमला कर दिया। मैं कमरे की तरफ भागा तो उन्होंने कमरे पर हमला कर दिया।''

एडीएम से मिलने के संबंध में उसने कहा कि उन्होंने (राणा ने) उसे आश्वासन दिया है कि यूपी सरकार को इस संबंध में बताया जाएगा कि कश्मीरियों को निशाना क्यों बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों ने डीएम से मिलने के लिए भी समय मांगा है। छात्रों ने शिकायत के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें